Aigiri Nandini (Hindi Adaptation)

Aigiri Nandini (Hindi Adaptation) a song by Om Voices on Foxsoundi — Free Music, Smart Streaming for Everyone

Aigiri Nandini (Hindi Adaptation) by Om Voices

Aigiri Nandini (Hindi Adaptation) Lyrics

[00:29.29] हे गिरी नंदिनी, विश्व की स्वामिनी, नंदी गण तव शरण रहे
[00:36.39] विंध्य गिरी पर रहनेवाली, इंद्र देव तव नमन करे
[00:43.55] भगवती, गौरी, शिव अर्धांगिनी, जग का नित उद्धार करे
[00:50.64] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[00:57.71] देवों को बल देने वाली, राक्षस दल को नष्ट करे
[01:04.83] करत गर्जना, देवी महेश्वरी, असुरों का संघार करे
[01:12.16] अहंकारी दानव दल डर-डर, सिन्धु-सुता जब क्रोध करे
[01:19.05] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[01:26.25] सदा प्रसन्ना, माँ जगदम्ब कदंब वनों में वास करे
[01:33.30] बैठी वैष्णवी हिम शिखरों में, विकट गुफा में ध्यान धरे
[01:40.26] मधु सी मधुर, मोहिनी माता, मधु कैटभ का नाश करे
[01:47.40] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[01:54.69] दैत्य मुंड करे खंड, असुर गजराज शुंड सौ खंड करे
[02:01.86] सिंह चढ़ चले चंडी चंडिका, चंद्र वदनी जब युद्ध करे
[02:08.89] हाथ धरे तलवार, मार कर चंड-मुंड के शीश हरे
[02:16.07] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[02:23.03]
[02:58.62] रणचंडी, अपार शक्तिधर, शत्रु दलों का नाश करे
[03:05.72] त्रिपुर सुंदरी, आदिशक्ति, माँ शंभु प्रिया कल्याण करे
[03:12.87] दुष्ट, दुराचारी, पापी, दानव, दूतों का नाश करे
[03:19.96] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[03:26.94] शत्रु वधु जब शरण में आई, शरणागत पर कृपा करे
[03:34.06] भद्रकाली मारे त्रिशूल और असुर दलों के शीश हरे
[03:41.21] दुमी-दुमी बाजे शंख दुंदुभी, स्वर नभ में जयघोष करे
[03:48.36] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[03:55.68] धूम्र-धूम्र, धूमावती माता, धूम्रलोचन के प्राण हरे
[04:02.56] काली कालिका, खप्पर वाली रक्तबीज लहू पान करे
[04:09.65] शुम्भ-निशुम्भ की बलि चढ़ा, भैरव को सदा प्रसन्न करे
[04:16.93] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[04:23.85] धनुष-बाण, कंचन के कंगन, खड्ग, कटारी हाथ धरे
[04:31.01] रूद्राणी जब खड्ग चलावे, असुर मुंड रण बीच गिरे
[04:38.08] महामाया, मातंगी माता अट्टहास विकराल करे
[04:45.24] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[04:52.21]
[05:27.99] ताम-थई, तत-थई, धूम-किट, तक-थई, स्वर्ग अप्सरा नृत्य करें
[05:35.03] धू-धू-किट, धू-धू-किट, तकिट, धूम-तकिट, सुमधुर भेरि, मृदंग बजे
[05:42.28] नृत्य मग्न, नट राजेश्वरी के झण-झण झंकृत नुपुर बजे
[05:49.21] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[05:56.26] भँवरें जैसे श्याम-श्याम, सुंदर मनमोहक नैन बने
[06:03.45] चमकत मुख है कोटि चंद्र सा, कांति तुम्हारी चित्त हरे
[06:10.56] मुरली बजावत, कला स्वामिनी, गुण गावत गंधर्व फिरे
[06:17.72] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[06:24.85] जो नर सुमिरन करे निरंतर, चरण-कमल की भक्ति करे
[06:31.83] कमलासनी, लक्ष्मी, नारायणी सुख-संपति, धन-धान्य भरे
[06:38.92] सरस्वती, विद्या वरदायिनी, अँधकार, अज्ञान हरे
[06:46.24] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[06:53.30] आत्म ज्ञान के बाण मारकर, पल में पाप विनाश करे
[07:00.30] भय भंजनी, दुख नाशिनी देवी, भक्तजनों के दुख हरे
[07:07.51] हे करुणामयी, दयावती माँ, कृपा करो, हम शरण पड़े
[07:14.62] जय-जय, माँ महिषासुर मर्दिनी, हम तेरा जयकार करें
[07:21.43]

From the album: Greatest Devi Songs by Om Voices